PUNJABI POST

News & Media

West Bengal CM के रूप में शुभेंदु अधिकारी तो डिप्टी CM आसनसोल के बेटी अग्निमित्रा पाल : सूत्र 

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद सीएम और डिप्टी सीएम को लेकर चर्चाएं तेज, अग्निमित्रा पाल का नाम प्रमुख दावेदारों में।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भाजपा को प्रचंड जीत मिलने के बाद अब राज्य में मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम पद को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री पद की रेस में नंदीग्राम से भाजपा नेता Suvendu Adhikari का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है, वहीं डिप्टी सीएम पद के लिए आसनसोल दक्षिण से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने वाली भाजपा नेत्री Agnimitra Paul का नाम प्रमुख दावेदारों में शामिल है। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया जाना बाकी है।

बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में दो डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं। इनमें एक नाम अग्निमित्रा पाल का चर्चा में है, जबकि दूसरे नाम को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।

अग्निमित्रा पाल पश्चिम बंगाल भाजपा की प्रमुख और मुखर नेताओं में गिनी जाती हैं। वह 2021 और 2026 में आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से जीत दर्ज कर चुकी हैं और भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ-साथ महिला मोर्चा की पश्चिम बंगाल इकाई की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

मार्च 2019 में भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने तेजी से राजनीतिक पहचान बनाई। राजनीति में आने से पहले वह कोलकाता की प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर रही हैं और बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी काम कर चुकी हैं।

भाजपा में उन्हें एक फाइटर और जमीनी स्तर से जुड़ी नेता की छवि के लिए जाना जाता है। महिला सुरक्षा और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी सक्रियता ने उन्हें पश्चिम बंगाल भाजपा का प्रमुख चेहरा बना दिया है। 2026 विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी जीत के बाद पार्टी के भीतर उनकी राजनीतिक भूमिका और मजबूत मानी जा रही है।

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading