PUNJABI POST

News & Media

23 चोरीयो के मामले में बड़ी सफलता, पुलिस के जाल में फंसे आरोपी का अफसोस – लाखों रुपए चुराकर भी जुए में गंवा दिए सारे पैसे

नए साल के पहले सप्ताह में आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के रानीगंज थाने की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रानीगंज थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विकास दत्ता के कार्यकाल के दौरान रानीगंज थाना क्षेत्र में कुल 29 चोरी की घटनाएं हुई थीं। इनमें से लगभग 23 मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया गया है। केवल पंजाबी मोड़ और निमचा इलाके की कुछ छोटी चोरी की घटनाओं का खुलासा होना बाकी है।

इन्हीं चोरी की घटनाओं में से एक बड़ी वारदात 20 मार्च 2024 को हुई थी। रानीगंज के जगन्नाथ गार्डन स्थित उमेश दुकानियार के घर में चोरी हुई थी। आरोप है कि चोर घर के अंदर से दुकान में घुसा और कैश बॉक्स से लगभग 20 लाख रुपये चोरी करके फरार हो गया। इस घटना के बाद आरोपी की तलाश तेज की गई, लेकिन वह लंबे समय तक पकड़ में नहीं आया।

इसके बाद 23 अक्टूबर 2025 को रानीगंज के कालितला क्षेत्र में समीरन कुंडू के घर चोरी हुई। यहां से नकद कुछ हजार रुपये और सोने के गहने चोरी हुए। इस घटना की जांच के दौरान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तस्वीरें एकत्र कीं और उन्हें पश्चिम बंगाल के कई थानों में भेजा। अलग-अलग जगहों से मिले इनपुट और कपड़ों की पहचान के आधार पर आरोपी की पहचान तय की गई।

पता चला कि उत्तर 24 परगना के अशोकनगर निवासी करीब 30 वर्षीय आशरफुल मंडल ने रानीगंज के कालितला क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद 22 दिसंबर को इंस्पेक्टर विकास दत्ता के नेतृत्व में रानीगंज थाना पुलिस की विशेष टीम ने अशोकनगर इलाके से उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को आसनसोल जिला अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि वह पहले हुई जगन्नाथ गार्डन की चोरी में भी शामिल था। बाद में अदालत से फिर 5 दिन की पुलिस रिमांड मिलने पर आरोपी ने बताया कि उसने चोरी की घटनाओं को कैसे अंजाम दिया।

पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि चोरी का सामान उसने नाजिमुल मंडल नामक देवगंगा निवासी व्यक्ति को दिया था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर रिमांड पर लेकर चोरी का सामान बरामद किया। जानकारी के अनुसार, आशरफुल मंडल पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों में 25 से 30 से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है।

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading