Asansol News रहस्यमय हालात में 15 वर्षीय युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी — जांच में जुटी पुलिस

Asansol News रहस्यमय हालात में 15 वर्षीय युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी — जांच में जुटी पुलिस
आसनसोल साउथ पुलिस फाड़ी क्षेत्र के बराचक बोयला धौड़ा इलाके में स्थित एक तालाब के पास 15 वर्षीय युवक शुभम प्रसाद का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शुभम स्थानीय निवासी था।
बताया गया कि शव तालाब के किनारे मिला, जहां उसके कपड़े आंशिक रूप से खुले पाए गए। आशंका जताई जा रही है कि वह शौच के लिए तालाब के समीप गया होगा। शव जमीन पर पड़ा हुआ मिला, हालांकि शुभम की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना साउथ पुलिस फाड़ी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों तथा मृतक के परिजनों से बातचीत कर उनके बयान दर्ज किए।
परिजनों के अनुसार शुभम रविवार सुबह करीब 5 बजे शौच के लिए घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। सुबह करीब 6 बजे स्थानीय लोगों ने परिवार को बताया कि शुभम तालाब के किनारे जमीन पर पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही उसकी मां मौके पर पहुंची और लोगों से मदद की गुहार लगाई।
पुलिस ने घटनास्थल से शुभम को एंबुलेंस के जरिए आसनसोल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही शुभम की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


















Leave a Reply