PUNJABI POST

News & Media

Asansol News जुए का विरोध करने पर युवक पर तलवार और पत्थर से हमला, चार घायल रण क्षेत्र बना आसनसोल

आसनसोल नॉर्थ थाना क्षेत्र के आज़ाद बस्ती इलाके में देर रात तलवारबाजी और पत्थरबाजी की घटना सामने आई। यह घटना रात करीब साढ़े दस बजे हुई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज आसनसोल जिला अस्पताल में चल रहा है।

मामले को लेकर फैज़ेआम पुलिस फाड़ी में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता मोहम्मद तन्नू ने आरोप लगाया है कि सूरज, समीर, बंटी, राज, जेलानी, शामू, खलील, आमिल सहित करीब 10 अज्ञात लोग इस घटना में शामिल थे। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि सूरज इलाके में अवैध जुए का अड्डा चलाता है, जहां जुआ के साथ नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री होती है।

Asansol News जुए का विरोध करने पर युवक पर तलवार और पत्थर से हमला, चार घायल रण क्षेत्र बना आसनसोल

Asansol News जुए का विरोध करने पर युवक पर तलवार और पत्थर से हमला, चार घायल रण क्षेत्र बना आसनसोल

शिकायत के अनुसार शुक्रवार देर शाम सूरज के जुआ अड्डे पर एक जुआरी के साथ झगड़ा हुआ। झगड़ते हुए वे लोग उस जगह पहुंचे जहां नसीम रैकेट खेल रहा था। नसीम द्वारा विवाद खत्म करने की बात कहने पर कहासुनी हुई और हाथापाई शुरू हो गई।

आरोप लगाया गया है कि इसके बाद सूरज ने अपने भाइयों और साथियों को बुलाया, जो तलवार और लोहे की रॉड लेकर पहुंचे और नसीम पर हमला कर दिया। इस दौरान ईंट-पत्थर भी चलाए गए। घटना में मोहम्मद तन्नू, नसीम, शमीम और तनवीर घायल हो गए।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल रहा और पुलिस बल की तैनाती की गई। स्थानीय लोगों ने सूरज पर अवैध जुआ संचालित करने और दबंगई करने का आरोप लगाया है तथा कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं आरोपित पक्ष के रिश्तेदार सलीम ने कहा कि यह मामला जुआरियों और शराब के नशे में शामिल लोगों के बीच शुरू हुआ विवाद है, जो बाद में घर तक पहुंच गया। उन्होंने लगाए गए आरोपों को गलत बताया।

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading