आसनसोल के काली पहाड़ी में 70 वर्षीय वृद्धा की हत्या ?, जांच में जुटी पुलिस।

आसनसोल के काली पहाड़ी में 70 वर्षीय वृद्धा की हत्या ?, जांच में जुटी पुलिस।
आसनसोल साउथ थाना क्षेत्र के काली पहाड़ी स्थित कैंटीन इलाके में 70 वर्षीय वृद्धा की रहस्यमय मृत्य का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान बैसाखी मंडल के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर पुलिस की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
मृतका के बेटे के अनुसार, उनके भाई के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद ही यह घटना हुई। परिवार की ओर से आरोप लगाया गया है कि बेटे की ओर से किए जा रहे कथित जोर-जुल्म के कारण यह घटना हुई।
बताया गया है कि मृतका के पति सरकारी नौकरी करते थे। उनके निधन के बाद पेंशन की राशि बैसाखी मंडल को मिलती थी। हालांकि, पुलिस के अनुसार अभी तक इस मामले में किसी की ओर से आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी ध्रुव दास ने बताया कि पुलिस को 70 वर्षीय बैसाखी मंडल की मौत की जानकारी मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
डीसी ध्रुव दास के अनुसार, मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है और पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।





Discover more from PUNJABI POST
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













Leave a Reply