इंडिगो पर बड़ा संकट: समय पर उड़ान भरने की दर 35% तक गिरा, 200 फ्लाइट रद्द — यात्रियों में नाराजगी बढ़ी

इंडिगो पर बड़ा संकट: समय पर उड़ान भरने की दर 35% तक गिरा, 200 फ्लाइट रद्द — यात्रियों में नाराजगी बढ़ी
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो इन दिनों अपने सबसे बड़े परिचालन संकट से जूझ रही है। उड़ानों में लगातार देरी और रद्दीकरण के चलते यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इंडिगो की ऑन-टाइम परफॉर्मेंस गिरकर सिर्फ 35% रह गई है, जबकि यह एयरलाइन समय की पाबंदी के लिए जानी जाती थी।
दोपहर तक 200 फ्लाइट कैंसिल बुधवार को भी अव्यवस्था जारी रही।
दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद एयरपोर्ट से दोपहर तक करीब 200 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।
नतीजतन, देशभर के हजारों यात्री घंटों तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे।
पायलट और केबिन क्रू की कमी बनी मुख्य वजह
इंडिगो में चल रहे संकट के पीछे प्रमुख कारण चालक दल की भारी कमी बताई जा रही है।
नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियम लागू होने के बाद क्रू को अधिक आराम के घंटे अनिवार्य हो गए हैं।
एयरलाइन अपने बड़े नेटवर्क को इन नए नियमों के अनुसार प्रबंधित करने में संघर्ष कर रही है, जिसके कारण:
कई उड़ानें क्रू न मिलने पर रद्द कई उड़ानें 8 घंटे तक देरी से
घरेलू बाजार में 60% से अधिक हिस्सेदारी होने के कारण पूरे सिस्टम पर प्रभाव
इंडिगो की सफाई — ग्राहकों से मांगी माफी
एयरलाइन ने बयान जारी कर स्वीकार किया है कि पिछले दो दिनों से संचालन बुरी तरह प्रभावित है।
इंडिगो के अनुसार, गड़बड़ी के पीछे कई कारण जिम्मेदार हैं:
तकनीकी समस्याएँ,सर्दियों के शेड्यूल में बदलाव,प्रतिकूल मौसम क्रू रोस्टरिंग नियमों में बदलाव एयर ट्रैफिक सिस्टम में भीड़
कंपनी ने कहा कि परिचालन को सामान्य करने के लिए शेड्यूल में अस्थायी बदलाव किए जा रहे हैं, जो अगले 48 घंटों तक जारी रहेंगे।
FDTL नियम — क्या है प्रावधान
पायलटों और केबिन क्रू की सुरक्षा और आराम सुनिश्चित करने के लिए DGCA ने मानदंड लागू किए हैं:
प्रतिदिन अधिकतम 8 घंटे उड़ान,सप्ताह में 35 घंटे,महीने में 125 घंटे,साल में 1,000 घंटे तक उड़ान,प्रत्येक उड़ान अवधि के मुकाबले दोगुना आराम समय अनिवार्य
24 घंटे में कम से कम 10 घंटे विश्राम,प्रभावित यात्रियों के लिए व्यवस्था इंडिगो ने कहा है कि:
यात्रियों को वैकल्पिक उड़ान आवंटित की जा रही है
जरूरत पड़ने पर रिफंड की सुविधा उपलब्ध
ऑपरेशन सामान्य करने के लिए 24×7 प्रयास जारी
एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हवाई अड्डे पर पहुंचने से पहले फ्लाइट स्टेटस जांच लें:
🔗 https://www.goindigo.in/check-flight-status.html
कंपनी ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।






Discover more from PUNJABI POST
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













Leave a Reply