नितिन नवीन के बंगाल आगमन पर आशा शर्मा ने कविता के माध्यम से किया स्वागत।

नितिन नवीन के बंगाल आगमन पर आशा शर्मा ने कविता के माध्यम से किया स्वागत
कविता:
नूतन वर्ष की इस पल में, नवीन प्रकाश का उदय हुआ,
धुंधली छाई बादल को, जिसमें नवीन प्रकाश का उदय हुआ,
मन में है दृढ़ विश्वास सपनों का कमल खिलाएंगे,
डॉ. श्यामा प्रसाद की धरती को पुनः मुक्त करवाएं,
बंगाल में हम सब मिलकर कमल खिलाएंगे।
पश्चिम बर्दवान जिले की भाजपा उपाध्यक्ष तथा रानीगंज विधानसभा की ऑब्जर्वर नेत्री आशा शर्मा ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बंगाल आगमन को लेकर कविता के माध्यम से बंगाल में उनका स्वागत किया।
आशा शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली बार है जब नितिन नवीन बंगाल की धरती पर कदम रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि 27 जनवरी को दुर्गापुर में कमल मेले का उद्घाटन किया जाएगा और 28 जनवरी को रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इसके साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ एक विशेष बैठक भी होगी, जिसमें रानीगंज विधानसभा के आने वाले चुनाव पर गहरी चर्चा की जाएगी। आशा शर्मा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की धरती पर प्रधानमंत्री मोदी जी नितिन नवीन को भेज रहे हैं।
विशेष बातचीत के माध्यम से उन्होंने यह भी कहा कि बिहार चुनाव जीत के बाद अगला टारगेट बंगाल चुनाव था और अब उस पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, यह बात नितिन नवीन जी ने कही।





Discover more from PUNJABI POST
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













Leave a Reply