PUNJABI POST

News & Media

Rail Accident मालगाड़ी हादसे के बाद आसनसोल डीआरएम का तबादला, नए अधिकारी को सौंपी गई जिम्मेदारी

Rail Accident मालगाड़ी हादसे के बाद आसनसोल डीआरएम का तबादला, नए अधिकारी को सौंपी गई जिम्मेदारी

Rail Accident मालगाड़ी हादसे के बाद आसनसोल डीआरएम का तबादला, नए अधिकारी को सौंपी गई जिम्मेदारी

Rail Accident मालगाड़ी हादसे के बाद आसनसोल डीआरएम का तबादला, नए अधिकारी को सौंपी गई जिम्मेदारी

Rail Accident मालगाड़ी हादसे के बाद आसनसोल डीआरएम का तबादला, नए अधिकारी को सौंपी गई जिम्मेदारी

आसनसोल रेल मंडल के अंतर्गत जमुई के सिमुलतला में विगत सप्ताह हुई मालगाड़ी दुर्घटना के बाद रेलवे बोर्ड ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। दुर्घटना की जवाबदेही और सुरक्षा मानकों में लापरवाही के मद्देनज़र आसनसोल के डीआरएम विनीत श्रीवास्तव का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर सुधीर कुमार शर्मा को डीआरएम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

Rail Accident : शुक्रवार को पूर्वी रेलवे मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 2 जनवरी को जारी कार्यालय आदेश में बताया गया है कि विनीत श्रीवास्तव को पश्चिम मध्य रेलवे में स्थानांतरित किया गया है। उधर, अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण करने के बाद सुधीर कुमार शर्मा सिमुलतला जाकर घटनास्थल का जायजा लेने पहुंच गए। डीआरएम के तबादले की पुष्टि पूर्वी रेलवे के सीपीआरओ द्वारा की गई है।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि परिचालन एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से नए डीआरएम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश के मुताबिक स्थायी नियुक्ति होने तक वे यह अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। दुर्घटना के बाद सुरक्षा और प्रबंधन को लेकर उठे सवालों के बीच इस तबादले को अहम माना जा रहा है। रेलवे सूत्रों के अनुसार दुर्घटना की जांच के बाद सुरक्षा मानकों पर रेलवे बोर्ड पूर्णतः गंभीर है और यह निर्णय उसी दिशा में उठाया गया कदम है।

Rail Accident:   विनीत श्रीवास्तव ने 7 अगस्त 2025 को आसनसोल डीआरएम का कार्यभार संभाला था। उनका कार्यकाल पांच माह से भी कम रहा। वे भारतीय रेल यांत्रिक इंजीनियर सेवा के 1994 बैच की अधिकारी हैं और इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत थीं।

उल्लेखनीय है कि टेलवा हाल्ट के पास बदुआ नदी पर बने पुल पर सीमेंट लदी मालगाड़ी पिछले शनिवार की रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे के कारण हावड़ा–दिल्ली रेल मार्ग प्रभावित हो गया था। मालगाड़ी के 20 डिब्बे पटरी से उतर गए थे, जिनमें से 9 डिब्बे नदी में गिर गए, जबकि 11 डिब्बे आपस में टकराकर अप और डाउन दोनों ट्रैक पर फैल गए ।


Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks · winandoffice

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading