आसनसोल में भारत की T20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न, भगत सिंह मोड़ पर उमड़ी क्रिकेट प्रेमियों की भीड़।

आसनसोल में भारत की T20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न, भगत सिंह मोड़ पर उमड़ी क्रिकेट प्रेमियों की भीड़
T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर में खुशी का माहौल देखने को मिला। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल के आसनसोल में भी क्रिकेट प्रेमियों ने उत्साह के साथ जश्न मनाया।
आसनसोल के भगत सिंह मोड़ पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और भारत की जीत की खुशी मनाई। इस दौरान लोगों ने पटाखे फोड़े, तिरंगा लहराया और “भारत माता की जय” तथा “इंडिया-इंडिया” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

आसनसोल में भारत की T20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न, भगत सिंह मोड़ पर उमड़ी क्रिकेट प्रेमियों की भीड़
क्रिकेट प्रेमियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। युवाओं के साथ-साथ बच्चों और बुजुर्गों में भी जीत को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
देर रात तक भगत सिंह मोड़ पर जश्न का माहौल बना रहा और लोग भारत की इस जीत का उत्सव मनाते रहे।


















Leave a Reply