PUNJABI POST

News & Media

आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल को बड़ा झटका, मोहम्मद इरफान राइन समर्थकों संग AIMIM में शामिल

आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल को बड़ा झटका, मोहम्मद इरफान राइन समर्थकों संग AIMIM में शामिल

आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल को बड़ा झटका, मोहम्मद इरफान राइन समर्थकों संग AIMIM में शामिल।

आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल को बड़ा झटका, मोहम्मद इरफान राइन समर्थकों संग AIMIM में शामिल

आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल को बड़ा झटका, मोहम्मद इरफान राइन समर्थकों संग AIMIM में शामिल

पश्चिम बर्धमान। विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। तृणमूल कांग्रेस के नेता मोहम्मद इरफान राइन अपने कई समर्थकों के साथ एआईएमआईएम में शामिल हो गए।

यह शामिल कार्यक्रम पश्चिम बर्धमान जिला एआईएमआईएम कमेटी के अध्यक्ष दानिश अज़ीज़ की मौजूदगी में आयोजित किया गया। इस दौरान मोहम्मद इरफान राइन और उनके समर्थकों को औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

गौरतलब है कि यह इलाका राज्य मंत्री मलय घटक का गढ़ माना जाता है। ऐसे में इस राजनीतिक बदलाव को चुनावी समीकरणों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

पार्टी की ओर से कहा गया कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। एआईएमआईएम नेताओं ने विश्वास जताया कि असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व में पार्टी इस सीट पर बेहतर प्रदर्शन करेगी।

कार्यक्रम में एजाज अहमद (जिला महासचिव, एआईएमआईएम), अरशद खान (ब्लॉक अध्यक्ष, आसनसोल उत्तर विधानसभा) समेत पश्चिम बर्धमान जिला और आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के एआईएमआईएम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks · winandoffice

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading