PUNJABI POST

News & Media

Vande Bharat Sleeper Train देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन ने शनिवार से अपनी यात्रा की शुरुआत कर दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब तक वंदे भारत ट्रेनों को केवल चेयर कार यात्रा के लिए तैयार किया गया था, लेकिन लंबी दूरी के यात्रियों की जरूरत को देखते हुए रेलवे ने स्लीपर वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों पश्चिम बंगाल और असम के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वे दोनों राज्यों में हजारों करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं। साथ ही दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की भी शुरुआत की जा रही है।

Vande Bharat Sleeper Train देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन ने शनिवार से अपनी यात्रा की शुरुआत कर दी है।

Vande Bharat Sleeper Train देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन ने शनिवार से अपनी यात्रा की शुरुआत कर दी है।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की खासियत

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को प्रधानमंत्री ने 17 जनवरी को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन 18 जनवरी से हावड़ा से कामख्या के बीच नियमित रूप से संचालित होगी। ट्रेन में स्लीपर कोच के अलावा एसी-1, एसी-2 और एसी-3 श्रेणी के कोच शामिल किए गए हैं।

ट्रेन का इंटीरियर भारतीय संस्कृति से प्रेरित है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें ‘कवच’ ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम, इमरजेंसी टॉक-बैक यूनिट और स्वच्छता के लिए कीटाणुनाशक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। ड्राइवर के केबिन में भी आधुनिक नियंत्रण और सुरक्षा प्रणालियां लगाई गई हैं। ट्रेन का बाहरी डिज़ाइन एरोडायनामिक है और इसके दरवाजे ऑटोमेटिक तरीके से संचालित होते हैं।

सरकारी कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदा में एक अलग जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला।

जनसभा में प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसी पत्थर दिल और निर्मम सरकार की बंगाल से विदाई जरूरी है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि बंगाल के लोगों को भी देश के अन्य राज्यों की तरह 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिले और आयुष्मान भारत योजना लागू हो, लेकिन बंगाल देश का इकलौता राज्य है जहां इस योजना को लागू नहीं होने दिया गया। प्रधानमंत्री ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए ऐसी सरकार को बदलने की बात कही।

पीएम मोदी ने जनसभा में घुसपैठ के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि देश के सामने घुसपैठिए एक बड़ी चुनौती हैं और दुनिया के विकसित देश भी इस समस्या से निपटने के लिए सख्त कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल से भी घुसपैठियों को बाहर निकालना बेहद जरूरी है। प्रधानमंत्री ने जनता से सवाल करते हुए कहा कि क्या टीएमसी सरकार के रहते यह संभव है और क्या यह सरकार बहन-बेटियों की सुरक्षा कर सकती है।

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks · winandoffice

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading