आसनसोल उत्तर विधानसभा वार्ड 20 में 9 लाख 98 हज़ार से सड़क पक्की कार्य शुरू: मंत्री मलय घटक

आसनसोल उत्तर विधानसभा वार्ड 20 में 9 लाख 98 हज़ार से सड़क पक्की कार्य शुरू: मंत्री मलय घटक
आसनसोल के 20 नंबर वार्ड के टीलाबांध क्षेत्र में ‘আমাদের পাড়া আমাদের সমাধান’ परियोजना के तहत सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री मलय घटक उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया।
आसनसोल उतर विधानसभा अंतर्गत 20 नंबर वार्ड के टीलाबांध गांव में ढलाई सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत की गई है। इस परियोजना पर लगभग 9 लाख 98 हजार रुपये की लागत से काम किया जा रहा है। शनिवार को मंत्री मलय घटक ने स्वयं इस कार्य का उद्घाटन किया।
उन्होंने बताया कि इस सड़क के अलावा पॉलिटेक्निक से गांव तक आने वाला 20 फीट चौड़ा मार्ग भी लगभग 10 दिनों के भीतर शुरू किया जाएगा। साथ ही बाराचक से गांव को जोड़ने वाली सड़क समेत अन्य मार्गों का निर्माण भी चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इससे पहले भी क्षेत्र में कई विकास कार्य किए गए हैं। यहां ‘मां कैंटीन’ की शुरुआत की गई है, जहां प्रतिदिन लगभग 300 परिवार भोजन करते हैं। इसके अलावा कम्युनिटी हॉल की व्यवस्था भी की गई है। गांव में पानी की समस्या थी, जिसे अब दूर कर दिया गया ।


















Leave a Reply