पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: बामफ्रंट ने जारी की पहली उम्मीदवारों की सूची, पश्चिम बर्दवान की 9 सीटों पर नाम घोषित।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: बामफ्रंट ने जारी की पहली उम्मीदवारों की सूची, पश्चिम बर्दवान की 9 सीटों पर नाम घोषित
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर बामफ्रंट ने अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस संबंध में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बामफ्रंट के वरिष्ठ नेता विमान बोस, मोहम्मद सलीम सहित अन्य नेता उपस्थित थे।
पत्रकार सम्मेलन में पश्चिम बर्दवान जिले की 7 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। इनमें आसनसोल साउथ, रानीगंज, कुल्टी और पाण्डेश्वर विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं—
आसनसोल साउथ विधानसभा: शिल्पी चक्रवर्ती
रानीगंज विधानसभा: नारायण बाउरी
कुल्टी विधानसभा: भवानी आचार्जी
पाण्डेश्वर विधानसभा: प्रवीर मंडल
बामफ्रंट की ओर से जारी इस सूची के साथ ही पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया गया है। पत्रकार सम्मेलन में पार्टी नेताओं ने आगामी चुनाव को लेकर अपनी रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों पर भी चर्चा की।





Discover more from PUNJABI POST
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













Leave a Reply