PUNJABI POST

News & Media

चार श्रम कोड के विरोध में हड़ताल से आईएनटीटीयूसी ने बनाई दूरी, बर्नपुर सभा से सामान्य जनजीवन बनाए रखने की अपील

चार श्रम कोड के विरोध में हड़ताल से आईएनटीटीयूसी ने बनाई दूरी, बर्नपुर सभा से सामान्य जनजीवन बनाए रखने की अपील

चार श्रम कोड के विरोध में हड़ताल से आईएनटीटीयूसी ने बनाई दूरी, बर्नपुर सभा से सामान्य जनजीवन बनाए रखने की अपील।

चार श्रम कोड के विरोध में हड़ताल से आईएनटीटीयूसी ने बनाई दूरी, बर्नपुर सभा से सामान्य जनजीवन बनाए रखने की अपील

चार श्रम कोड के विरोध में हड़ताल से आईएनटीटीयूसी ने बनाई दूरी, बर्नपुर सभा से सामान्य जनजीवन बनाए रखने की अपील

आसनसोल/बर्नपुर: केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार श्रम कोड के विरोध में दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने कल देशव्यापी आम हड़ताल का आह्वान किया है। हालांकि तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संगठन आईएनटीटीयूसी ने इस हड़ताल में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया है।

आईएनटीटीयूसी की ओर से आज बर्नपुर में टनल गेट के सामने एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में संगठन के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईएनटीटीयूसी नेता उत्पल सेन ने कहा कि मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के निर्देश के अनुसार आईएनटीटीयूसी किसी भी प्रकार की हड़ताल के पक्ष में नहीं है।

उत्पल सेन ने स्पष्ट किया कि संगठन भी चारों श्रम कोड का विरोध करता है, लेकिन हड़ताल को इसका उचित समाधान नहीं मानता। उन्होंने कहा कि आम जनजीवन को बाधित करना सही नहीं है और लोगों को हड़ताल में भाग लेने के लिए प्रेरित नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे सामान्य जनजीवन बनाए रखें और हड़ताल में हिस्सा न लें। साथ ही यह भी कहा गया कि प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी को जबरन हड़ताल करने के लिए मजबूर न किया जाए।

इस प्रकार जहां एक ओर दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनें चार श्रम कोड के विरोध में देशव्यापी हड़ताल की तैयारी में हैं, वहीं आईएनटीटीयूसी ने इससे दूरी बनाते हुए सामान्य स्थिति बनाए रखने की अपील की ।


Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks · winandoffice

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading