New Delhi News कांग्रेस ने पांच राज्यों के चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी गठित की, प्रियंका गांधी को सौंपी गई कमान

New Delhi News कांग्रेस ने पांच राज्यों के चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी गठित की, प्रियंका गांधी को सौंपी गई कमान
कांग्रेस पार्टी ने आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन कर दिया है। इसके तहत प्रियंका गांधी को असम स्क्रीनिंग कमेटी का प्रमुख बनाया गया है। उन्हें पहली बार किसी राज्य की स्क्रीनिंग कमेटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
स्क्रीनिंग कमेटी उम्मीदवारों की सूची तैयार करती है, जिस पर अंतिम निर्णय पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा किया जाता है। प्रियंका गांधी को संगठन में बड़ी भूमिका देते हुए इस कमेटी में शामिल किया गया है।
केरल स्क्रीनिंग कमेटी की जिम्मेदारी मधुसूदन मिस्री को दी गई है। तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए टी.एस. सिंह देव को प्रमुख नियुक्त किया गया है। पश्चिम बंगाल की स्क्रीनिंग कमेटी के प्रमुख के रूप में बी.के. हरिप्रसाद को नियुक्त किया गया है।
असम की स्क्रीनिंग कमेटी में प्रियंका गांधी के साथ इमरान मसूद, सप्तगिरि उलका और श्रीवेला प्रसाद सदस्य के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा केरल स्क्रीनिंग कमेटी में नासिर हुसैन, नीरज डांगी और अभिषेक दत्त सदस्य बनाए गए हैं। तमिलनाडु और पुडुचेरी समिति में यशोमति ठाकुर, जी.सी. चंद्रशेखर और अनिल यादव सदस्य होंगे। पश्चिम बंगाल समिति में मोहम्मद जावेद, बी.पी. सिंह और ममता देवी सदस्य के रूप में शामिल हैं।
कांग्रेस द्वारा गठित ये स्क्रीनिंग कमेटियां संबंधित राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार करेंगी, जिस पर केंद्रीय चुनाव समिति अंतिम मुहर लगाएगी।





Discover more from PUNJABI POST
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













Leave a Reply