West Bengal असनसोल: चुनाव से पहले मंदिर–मस्जिद की बातें ध्यान भटकाने की राजनीति — शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान

असनसोल: चुनाव से पहले मंदिर–मस्जिद की बातें ध्यान भटकाने की राजनीति — शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान
रिपोर्ट : मोहन सिंह
मस्जिद की चर्चाओं को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान
असनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने देशभर में मंदिर और मस्जिद की चर्चाओं को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही देश के अलग-अलग हिस्सों में तथा अब बंगाल में भी मंदिर-मस्जिद जैसे मुद्दों को उछाला जा रहा है, जबकि इसका उद्देश्य सिर्फ जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटकाना है। सांसद ने साफ कहा कि यह एक राजनीतिक रणनीति है, जिसके जरिए मुख्य समस्याओं और जनहित के मुद्दों से ध्यान हटाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “माननीय प्रधानमंत्री, मैं आपको मित्र की तरह कह रहा हूं — जब आपने शशि थरूर को फोन किया, तब आपकी प्रतिष्ठा और बढ़ जाती यदि आप मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को भी फोन करते। खासकर विपक्ष के नेता को तो आपको अवश्य बुलाना चाहिए था।” सांसद के इस बयान ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है।
शत्रुघ्न सिन्हा ने इंडिगो एयरलाइंस विवाद पर कहा
इसी के साथ शत्रुघ्न सिन्हा ने इंडिगो एयरलाइंस विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना किसी अन्य एयरलाइन के साथ नहीं हुई, तो आखिर इंडिगो एयरलाइंस के साथ ही यह मामला क्यों सामने आया? इसके लिए कौन या क्या जिम्मेदार है? सांसद ने यह सवाल उठाते हुए कहा कि इस घटना की पूरी जांच और जिम्मेदारों की पहचान होनी चाहिए।
शत्रुघ्न सिन्हा के लगातार दिए जा रहे बयानों ने असनसोल और पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है, खासतौर पर तब जब राज्य में चुनावी माहौल पहले से गर्म होता जा रहा है।






Discover more from PUNJABI POST
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













Leave a Reply