PUNJABI POST

News & Media

बंगाल में बाबरी शैली की मस्जिद की बुनियाद आज — भीड़ का अनुमान 3 लाख, 60 हजार बिरयानी पैकेट; BJP ने दी कड़ी चेतावनी

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर आज मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर मस्जिद की बुनियाद रखने जा रहे हैं। बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर पूरे राज्य की राजनीति गर्म है। कार्यक्रम को रोकने की याचिका कलकत्ता हाई कोर्ट पहले ही खारिज कर चुकी है, जिसके बाद प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा को कड़ा कर दिया है।

हुमायूं कबीर अपनी जिद पर कायम

हुमायूं कबीर ने घोषणा की है कि किसी भी विरोध या राजनीतिक दबाव के बावजूद कार्यक्रम तय समय पर ही होगा। मस्जिद के शिलान्यास के लिए सऊदी अरब से मौलवियों के पहुंचने की संभावना है। आयोजन स्थल पर तैयारी शुक्रवार से तेज कर दी गई और पूरा इलाका बैरिकेडिंग से घेर दिया गया है।

3 लाख लोगों के जुटने का दावा, बिरयानी वितरण की तैयारी

समारोह में करीब 3 लाख लोगों के आने का दावा

लगभग 60,000 बिरयानी पैकेट तैयार

– 40,000 मेहमानों के लिए

– 20,000 स्थानीय लोगों के लिए

सात खानपान एजेंसियों को खाद्य व्यवस्था का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया

भोजन पर 30 लाख रुपये से अधिक खर्च बताया जा रहा है

विधायक के करीबी सूत्रों के अनुसार, आयोजन स्थल पर 150 फुट लंबा और 80 फुट चौड़ा विशाल मंच बनाया गया है, जिसकी क्षमता लगभग 400 मेहमानों की है। मंच पर निर्माण लागत लगभग 10 लाख रुपये बताई गई है। पूरे आयोजन का अनुमानित बजट 60–70 लाख रुपये के बीच है। भीड़ प्रबंधन के लिए 3,000 स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं।

BJP की सख्त चेतावनी, राजनीतिक बयानबाजी तेज

कलकत्ता हाई कोर्ट से अनुमति पर मुहर लगने के बाद राजनीतिक तनाव और बढ़ गया है।

BJP नेता अर्जुन सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि हुमायूं कबीर बाबरी मॉडल पर मस्जिद की नींव रखते हैं, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। उनके इस बयान के बाद प्रशासन सतर्क मोड में आ गया है।

राज्यपाल की अपील — “शांति बनाए रखें”

कार्यक्रम के मद्देनज़र पुलिस तथा रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती बढ़ा दी गई है।

राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी भड़काऊ बयानबाजी या अफवाह में न आएं और शांति बनाए रखें।

कार्यक्रम का समय

सुबह 10 बजे — कुरान की आयतों के साथ शुरुआत

दोपहर — शिलान्यास समारोह

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading