कुल्टी: भाजपा जिला महासचिव केशव पोद्दार ने टोटो रजिस्ट्रेशन नियम का किया समर्थन, तृणमूल नेता पर साधा निशाना

कुल्टी: भाजपा जिला महासचिव केशव पोद्दार ने टोटो रजिस्ट्रेशन नियम का किया समर्थन, तृणमूल नेता पर साधा निशाना
कुल्टी: भाजपा के जिला महासचिव एवं युवा नेता केशव पोद्दार ने बुधवार को राज्य सरकार द्वारा बनाए गए टोटो रजिस्ट्रेशन नियम का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जिले में चल रहे सभी टोटो का रजिस्ट्रेशन होना आवश्यक है, जिससे राज्य सरकार के राजस्व में वृद्धि होगी।
केशव पोद्दार ने आरोप लगाया कि आसनसोल में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता आंदोलन के जरिए राज्य सरकार द्वारा बनाए गए कानून का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “यह आंदोलन आम जनता को गुमराह करने के अलावा कुछ नहीं है। टोटो का रजिस्ट्रेशन होने से सभी वाहन कानून के दायरे में आएंगे। किसी दुर्घटना की स्थिति में टोटो मालिक मुआवजे का दावा भी कर सकेंगे।”
भाजपा नेता ने आगे कहा कि सड़क एवं परिवहन विभाग द्वारा रजिस्टर्ड टोटो मालिकों को कई सुविधाएं दी जाती हैं, जिसका लाभ चालक और मालिक दोनों उठा सकते हैं। ऐसे में तृणमूल नेता का विरोध कानून व्यवस्था की अवहेलना है और उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
पोद्दार ने सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताते हुए कहा कि “दिल्ली में हाल ही में हुए ब्लास्ट के बाद सभी राज्य सरकारें सतर्क हैं। ऐसे में बिना रजिस्ट्रेशन वाले टोटो की पहचान मुश्किल हो सकती है, इसलिए सभी टोटो का रजिस्ट्रेशन बेहद जरूरी है।”



















Leave a Reply