PUNJABI POST

News & Media

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने बाराबानी विधायक अर्जित राय से की मुलाकात

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने बाराबानी विधायक अर्जित राय से की मुलाकात

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने बाराबानी विधायक अर्जित राय से की मुलाकात।

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने बाराबानी विधायक अर्जित राय से की मुलाकात

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने बाराबानी विधायक अर्जित राय से की मुलाकात

बाराबानी। भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन, जिला पश्चिम बर्दवान के प्रतिनिधिमंडल ने बाराबानी के नव निर्वाचित विधायक अर्जित राय से उनके कार्यालय में औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान संगठन की ओर से उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

प्रतिनिधिमंडल में मंडल अध्यक्ष डॉ. बिनय कुमार, जिला सचिव सतीश पांडे, एजीएस प्रणव चांदा, पीआरओ अशोक कुमार सिन्हा, अमल कुमार सरकार, सरावनी दास, बिनोद कुमार, कृष्णकांत चौहान एवं समर सरकार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने विधायक का उत्तरीय पहनाकर स्वागत किया।

मुलाकात के दौरान संगठन की ओर से क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े 11 सूत्रीय मांग पत्र विधायक को सौंपा गया। इसमें हिंदुस्तान केबल्स क्षेत्र में रोजगार सृजन, प्रधानमंत्री स्किल डेवलपमेंट योजना शुरू करने, पीठियाकारी अस्पताल के विकास, स्कूलों के डिजिटलाइजेशन, जर्जर सड़क की मरम्मत, फायर ब्रिगेड सुविधा, स्ट्रीट लाइट, हिंदी माध्यम की शुरुआत और बिजली मीटर लगाने समेत कई मांगें शामिल थीं।

विधायक अर्जित राय ने संगठन द्वारा उठाए गए मुद्दों की सराहना करते हुए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि संगठन आम जनता की समस्याओं को लेकर सक्रिय भूमिका निभा रहा है, जो सराहनीय है।

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन की ओर से कहा गया कि भविष्य में भी जनसमस्याओं एवं मानवाधिकार से जुड़े मुद्दों को प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समक्ष उठाया जाता रहेगा।


Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading