बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद युवक की अनोखी आस्था, 2 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर पहुँचा काली मंदिर।

बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद युवक की अनोखी आस्था, 2 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर पहुँचा काली मंदिर
आसनसोल: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन और भाजपा सरकार बनने के बाद आसनसोल से आस्था और राजनीति से जुड़ी एक अनोखी तस्वीर सामने आई है। आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले युवक सोमू भंडारी ने अपनी मन्नत पूरी होने पर लगभग दो किलोमीटर तक दंडवत यात्रा कर माँ काली के दरबार में पूजा-अर्चना की।
बताया जा रहा है कि सोमू भंडारी ने राज्य में राजनीतिक परिवर्तन को लेकर माँ काली से विशेष मन्नत मांगी थी। उनका कहना है कि वह राज्य में बढ़ती हिंसा, भ्रष्टाचार और स्थानीय स्तर पर कथित दबंगई की घटनाओं से परेशान थे। इसी दौरान वह अपने एक रिश्तेदार के घर बराबनी गए थे, जहां कथित तौर पर तृणमूल समर्थकों के व्यवहार और इलाके के माहौल को देखकर उन्होंने राजनीतिक बदलाव की कामना की।
इसके बाद सोमू भंडारी प्रसिद्ध घाघर बूढ़ी काली मंदिर पहुंचे और माँ काली से प्रार्थना की कि यदि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनती है, सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री बनते हैं और बराबनी विधानसभा से अर्जित राय भाजपा विधायक निर्वाचित होते हैं, तो वह दंडवत प्रणाम करते हुए मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे।

बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद युवक की अनोखी आस्था, 2 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर पहुँचा काली मंदिर
अब राज्य में भाजपा सरकार बनने और सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के बाद सोमू भंडारी ने अपनी प्रतिज्ञा पूरी की। उन्होंने अपने घर से मंदिर तक लगभग दो किलोमीटर की दंडवत यात्रा की और मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना कर माँ काली का आशीर्वाद लिया।
सोमू भंडारी की इस अनोखी श्रद्धा और संकल्प की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है। स्थानीय लोगों के बीच यह घटना आस्था, विश्वास और राजनीतिक बदलाव से जुड़ी एक अलग मिसाल के रूप में देखी जा रही है।





Discover more from PUNJABI POST
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













Leave a Reply