भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई
भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन, जिला पश्चिम बर्दवान, पश्चिम बंगाल राज्य की ओर से आज जिला कार्यालय में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 129वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण एसोसिएशन के अनुमंडल अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार द्वारा किया गया, जिसमें जिला पीआरओ माननीय अशोक कुमार सिन्हा जी उपस्थित रहे। इसके बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के चित्र पर डिस्ट. मीडिया सेक्रेटरी सागर कुंडू, एजीएस प्रणब चंदा, डिस्ट. ऑर्ग. सेक्रेटरी मधुप सिंह, सालानपुर सेक्रेटरी श्राबणी दास, शंकर घोष, डॉ. समर के.आर. सरकार और बिनोद कुमार द्वारा माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम में मौजूद सभी प्रतिनिधियों एवं सदस्यों ने नेताजी के चरणों में पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों तथा राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। आयोजन का उद्देश्य नेताजी के योगदान को स्मरण करते हुए युवाओं और समाज को उनके विचारों से जोड़ना रहा।





Discover more from PUNJABI POST
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













Leave a Reply