PUNJABI POST

News & Media

BJP Vs CPIM रानीगंज में राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा गायब होने पर बवाल, सीपीआई(एम) और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प।

रानीगंज: प्रसिद्ध प्रगतिशील एवं वामपंथी साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा गायब होने के विरोध में बुधवार को आसनसोल में रानीगंज के पंजाबी मोड़ इलाके में आयोजित प्रदर्शन के दौरान सीपीआई(एम) और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने पर धक्का-मुक्की और हाथापाई की स्थिति बन गई, जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में रानीगंज से राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई थी। इस घटना के विरोध में तथा प्रतिमा बरामद करने और जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीपीआई(एम) ने पंजाबी मोड़ पर विरोध सभा का आयोजन किया था।

बताया जा रहा है कि सभा के दौरान पार्टी नेताओं के संबोधन के बीच भाजपा समर्थक भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी बहस हुई, जो कुछ ही देर में धक्का-मुक्की और हाथापाई में बदल गई। घटना के चलते कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात भी प्रभावित हुआ। तनाव के कारण आसपास की कई दुकानों के शटर भी बंद हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर के रानीगंज थाना पुलिस का भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को शांत कराया। एहतियात के तौर पर पंजाबी मोड़ और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

सीपीआई(एम) ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध कार्यक्रम में बाधा डाली। वहीं भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सभा में उनकी पार्टी और विचारधारा पर की गई टिप्पणियों का विरोध किया गया था।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading