PUNJABI POST

News & Media

आसनसोल में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ को लेकर जनजागरण अभियान शुरू 27 जुलाई से 2026 गोमाता को राष्ट्रीय सम्मान अभियान ।

आसनसोल में 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' को लेकर जनजागरण अभियान शुरू 7 जुलाई से 2 अक्टूबर 2026 गोमाता को राष्ट्रीय सम्मान अभियान ।

आसनसोल में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ को लेकर जनजागरण अभियान शुरू 27 जुलाई से 2026 गोमाता को राष्ट्रीय सम्मान अभियान ।

आसनसोल में 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' को लेकर जनजागरण अभियान शुरू 27  जुलाई से 2026 गोमाता को राष्ट्रीय सम्मान अभियान ।

आसनसोल में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ को लेकर जनजागरण अभियान शुरू 27 जुलाई से 2026 गोमाता को राष्ट्रीय सम्मान अभियान ।

आसनसोल: शहर में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान‘ के तहत एक व्यापक जनजागरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। अभियान के माध्यम से लोगों से गोमाता के सम्मान, संरक्षण और सेवा के लिए आगे आने की अपील की गई। कार्यक्रम के आयोजकों ने बड़ी संख्या में लोगों से जुड़कर इस अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर सफल बनाने का आह्वान किया।
अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में बताया गया कि गोवंश भारतीय संस्कृति, परंपरा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए सरकार से मांग की जा रही है कि गोमाता को उचित राष्ट्रीय सम्मान दिया जाए और उनके संरक्षण के लिए प्रभावी एवं सख्त कानून बनाए जाएं।
अभियान की प्रमुख मांगें
भारत में गोहत्या पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए।
गोमाता को राष्ट्रमाता अथवा राष्ट्रीय उपास्य के रूप में राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया जाए।
गो-सेवा और गो-संरक्षण के लिए केंद्र सरकार के अधीन एक अलग मंत्रालय का गठन किया जाए तथा संबंधित कानूनों का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित किया जाए।
आयोजकों ने बताया कि यह अभियान आसनसोल में 27 जुलाई 2026 से (गौ सम्मान दिवस)  चलाया जाएगा। इस दौरान देशभर में लोगों से हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से समर्थन जुटाया जाएगा। एकत्रित हस्ताक्षरों का ज्ञापन केंद्र सरकार को सौंपा जाएगा, ताकि सरकार इस विषय पर आवश्यक कदम उठा सके।
इस अवसर पर रघुनाथ प्रसाद, पुनीत कुमार सनत्तोरिय एवं उत्पल राय चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने अभियान का समर्थन करते हुए अधिक से अधिक लोगों से इसमें जुड़ने और गौ-संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की।
आयोजकों का कहना है कि यह अभियान किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, गो-संरक्षण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस पहल में सक्रिय भागीदारी निभाकर अभियान को सफल बनाएं।


Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading