PUNJABI POST

News & Media

SIR प्रक्रिया 63 लाख लोगों के नाम कटे के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, जिला शासक को सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया 63 लाख लोगों के नाम कटे के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, जिला शासक को सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया 63 लाख लोगों के नाम कटे के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, जिला शासक को सौंपा ज्ञापन।

SIR प्रक्रिया 63 लाख लोगों के नाम कटे के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, जिला शासक को सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया 63 लाख लोगों के नाम कटे के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, जिला शासक को सौंपा ज्ञापन

पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया के बाद 63 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए जाने और 60 लाख लोगों के नाम विचाराधीन रहने के मुद्दे को लेकर सोमवार को कांग्रेस की ओर से जिला शासक कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला शासक को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मांग की गई कि जिन लोगों के नाम विचाराधीन हैं, उन्हें अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जाए।

जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष मोहम्मद फिरोज खान ने कहा कि भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल के लोगों के मौलिक लोकतांत्रिक अधिकार का हनन कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसके खिलाफ संघर्ष कर रही है।

कांग्रेस पार्षद एसएम मुस्तफा ने कहा कि भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग गलत काम कर रहा है, जिससे पश्चिम बंगाल के लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले ही इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।

उन्होंने पश्चिम बंगाल के लोगों की इस परेशानी के लिए भाजपा के साथ-साथ तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी को भी जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि पश्चिम बंगाल में SIR नहीं होने देंगे, लेकिन फिर भी यह हुआ।

इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता शाह आलम, प्रसनजीत पुरी, टांडी रवि यादव सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading