श्रीपुर फाड़ी क्षेत्र में अस्थायी होटल में लगी आग, अफरा-तफरी; दमकल ने पाया काबू ।

श्रीपुर फाड़ी क्षेत्र में अस्थायी होटल में लगी आग, अफरा-तफरी; दमकल ने पाया काबू ।
आसनसोल–दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत श्रीपुर फाड़ी क्षेत्र में 19 नंबर नेशनल हाईवे पर जसबीर होटल के ठीक सामने सड़क पार बने एक अस्थायी होटल में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना उस समय सामने आई जब स्थानीय लोगों ने अस्थायी ढांचे से धुआं और लपटें उठती देखीं।
बताया जा रहा है कि संबंधित अस्थायी होटल पिछले कई दिनों से बंद था। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल देखा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग धीरे-धीरे पास के जंगल की ओर फैलने लगी थी, जिससे स्थिति गंभीर होती जा रही थी। आशंका जताई जा रही थी कि यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया गया तो पास से गुजर रहे कुछ बिजली के तार और पोल भी इसकी चपेट में आ सकते थे, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।
काफी देर बाद दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। तब तक अस्थायी होटल पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। हालांकि राहत की बात यह रही कि आग को जंगल में फैलने से रोक लिया गया। दमकल विभाग की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और स्थिति को नियंत्रित किया।
घटना के बाद इलाके में कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, जिसे पुलिस और दमकल विभाग की तत्परता से नियंत्रित किया ।


















Leave a Reply