ज़मीन मूल्य वृद्धि पर चिंता, आसनसोल चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने सीएम ममता बनर्जी को भेजा ज्ञापन।

ज़मीन मूल्य वृद्धि पर चिंता, आसनसोल चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने सीएम ममता बनर्जी को भेजा ज्ञापन।
पश्चिम बंगाल में उद्योग प्रोत्साहन समाप्त करने पर आसनसोल चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने जताई नाराज़गी।
रियल एस्टेट और उद्योग संकट पर मुख्यमंत्री को आसनसोल चेम्बर ऑफ कॉमर्स का पत्र।

ज़मीन मूल्य वृद्धि पर चिंता, आसनसोल चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने सीएम ममता बनर्जी को भेजा ज्ञापन।
आसनसोल रिपोर्ट मोहन सिंह : आसनसोल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव शम्भु नाथ झा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक आवेदन पत्र भेजकर राज्य में हाल ही में लिए गए कुछ निर्णयों पर चिंता जताई है।
आवेदन में कहा गया है कि राज्य सरकार द्वारा ज़मीन के सरकारी मूल्य में अचानक 35 से 40 प्रतिशत की वृद्धि कर दी गई है, जिससे आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। इससे स्टाम्प शुल्क और पंजीकरण शुल्क में भी वृद्धि होगी, जिसका असर रियल एस्टेट सेक्टर के साथ-साथ आम नागरिकों पर पड़ेगा।
इसके अलावा, उद्योगों के लिए दिए जा रहे अनुदान और प्रोत्साहन को समाप्त करने पर भी चिंता व्यक्त की गई है। आवेदन में मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया है कि इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर सकारात्मक कदम उठाए जाएँ, ताकि पश्चिम बंगाल पिछड़ने से बच सके और राज्य को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रयास किए जा सकें।






Discover more from PUNJABI POST
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













Leave a Reply