PUNJABI POST

News & Media

ममता बनर्जी का पीएम मोदी पर हमला: “बंकिम चंद्र का अपमान, प्रधानमंत्री देश से मांगे माफी”

ममता बनर्जी का पीएम मोदी पर हमला: “बंकिम चंद्र का अपमान, प्रधानमंत्री देश से मांगे माफी”

ममता बनर्जी का पीएम मोदी पर हमला: “बंकिम चंद्र का अपमान, प्रधानमंत्री देश से मांगे माफी”

कूचबिहार की जनसभा में बोलीं— BJP आई तो बंगाल की भाषा-संस्कृति खत्म कर देगी

ममता बनर्जी का पीएम मोदी पर हमला: “बंकिम चंद्र का अपमान, प्रधानमंत्री देश से मांगे माफी”

ममता बनर्जी का पीएम मोदी पर हमला: “बंकिम चंद्र का अपमान, प्रधानमंत्री देश से मांगे माफी”

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने लोकसभा में महान साहित्यकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को अपमानित किया है। ममता ने मांग की कि प्रधानमंत्री को देश से माफी मांगनी चाहिए।

कूचबिहार के दिनहटा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि जब आजादी की लड़ाई लड़ी जा रही थी, उस समय प्रधानमंत्री मोदी का जन्म भी नहीं हुआ था, फिर भी वे बंगाल के एक महान सांस्कृतिक स्तंभ बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को सम्मानजनक तरीके से संबोधित नहीं कर सके। ममता के मुताबिक, “लोकसभा में ‘बंकिम दा’ कहना उनका अपमान है और यह बंगाल की अस्मिता पर हमला है।”

BJP पर बड़ा हमला: “भाषा, संस्कृति और विरासत को मिटा देगी”

ममता बनर्जी ने भाजपा पर बंगाल की सांस्कृतिक विरासत को खतरे में डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा राज्य की सत्ता में आती है तो वह

बंगाल की भाषा,संस्कृति,साहित्यिक विरासत सब कुछ नष्ट कर देगी।

उन्होंने कहा, “बंकिम चंद्र, रवींद्रनाथ ठाकुर, कवि नजरुल इस्लाम और स्वामी विवेकानंद—सबकी गरिमा को ये लोग चोट पहुंचाएंगे।”

मतदाता सूची को लेकर केंद्र पर हमला

इसी रैली में ममता ने केंद्र सरकार पर मतदाता सूची में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। उनका दावा है कि फरवरी में अंतिम मतदाता सूची जारी होने के तुरंत बाद चुनाव की घोषणा कर दी जाएगी, ताकि कोई भी इस प्रक्रिया को अदालत में चुनौती न दे सके।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनता में भय का माहौल बना रही है और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।

 


Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks · winandoffice

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading