जमुरिया के बोगरा चट्टी 19 नंबर हाईवे किनारे में आग से प्रभावित दुकानदारों को मिली राहत, तृणमूल कांग्रेस ने फिर से बनवाकर दी दुकानें।

जमुरिया के बोगरा चट्टी 19 नंबर हाईवे किनारे में आग से प्रभावित दुकानदारों को मिली राहत, तृणमूल कांग्रेस ने फिर से बनवाकर दी दुकानें
जमुरिया विधानसभा क्षेत्र के बोगरा चट्टी, राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के किनारे बनी अस्थायी दुकानों में हाल ही में आग लगने की घटना सामने आई थी। इस हादसे में कई स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई थीं। घटना के बाद भाजपा, तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी देखने को मिला, वहीं पीड़ित दुकानदार राजनीति के बीच खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे थे।
हालांकि, रविवार की शाम तृणमूल कांग्रेस की पहल पर आग से प्रभावित दुकानदारों को बड़ी राहत मिली। जमुरिया विधायक हरे राम सिंह के निरंतर प्रयास और स्थानीय पार्षद भोला हेला के सहयोग से पीड़ित दुकानदारों के लिए फिर से दुकानें बनाकर दी गईं। इस पहल से प्रभावित दुकानदारों में खुशी देखने को मिली।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा गया कि आज जमुरिया विधानसभा के बोगरा चट्टी, वार्ड नंबर 32 में आग से क्षतिग्रस्त 11 स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें दोबारा चालू कर दी गई हैं।
इस मौके पर कहा गया,
“সঙ্কটের মুহূর্তে মানুষের পাশে দাঁড়ানোই আমার কর্তব্য।”
(संकट के समय लोगों के साथ खड़ा होना ही मेरा कर्तव्य है।)





Discover more from PUNJABI POST
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













Leave a Reply