PUNJABI POST

News & Media

आसनसोल नगर निगम 4 महीने से वेतन न मिलने पर निर्मल साथी स्वस्थ  कर्मियों का विरोध, मेयर ने कहा- “दो महीने का भुगतान हो चुका, बाकी जल्द मिलेगा”

4 महीने से वेतन न मिलने पर निर्मल साथी स्वस्थ  कर्मियों का विरोध, मेयर ने कहा- “दो महीने का भुगतान हो चुका, बाकी जल्द मिलेगा”

आसनसोल नगर निगम 4 महीने से वेतन न मिलने पर निर्मल साथी स्वस्थ  कर्मियों का विरोध, मेयर ने कहा- “दो महीने का भुगतान हो चुका, बाकी जल्द मिलेगा”

आसनसोल नगर निगम 4 महीने से वेतन न मिलने पर निर्मल साथी स्वस्थ  कर्मियों का विरोध, मेयर ने कहा- “दो महीने का भुगतान हो चुका, बाकी जल्द मिलेगा”

आसनसोल नगर निगम 4 महीने से वेतन न मिलने पर निर्मल साथी स्वस्थ  कर्मियों का विरोध, मेयर ने कहा- “दो महीने का भुगतान हो चुका, बाकी जल्द मिलेगा”

गुरुवार को आसनसोल नगर निगम के विभिन्न बोरों में निर्मल साथी प्रकल्प के तहत कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों ने बकाया वेतन को लेकर नगर निगम मुख्यालय के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। वेतन भुगतान में देरी से नाराज़ इन कर्मियों ने निगम मुख्यालय के दोनों गेट बंद कर धरना दिया और नारेबाजी की। प्रदर्शन के चलते निगम मुख्यालय परिसर का कामकाज प्रभावित हुआ और माहौल तनावपूर्ण बन गया।

आसनसोल नगर निगम 4 महीने से वेतन न मिलने पर निर्मल साथी स्वस्थ  कर्मियों का विरोध, मेयर ने कहा- “दो महीने का भुगतान हो चुका, बाकी जल्द मिलेगा”

आसनसोल नगर निगम 4 महीने से वेतन न मिलने पर निर्मल साथी स्वस्थ  कर्मियों का विरोध, मेयर ने कहा- “दो महीने का भुगतान हो चुका, बाकी जल्द मिलेगा”

चार महीने से नहीं मिला वेतन, परिवार पर संकट

स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि उन्हें लगातार चार महीने से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनका परिवार आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है। गुरुवार सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं नगर निगम मुख्यालय के बाहर इकट्ठा हुईं और प्रशासन से वेतन भुगतान की मांग करते हुए नारे लगाए। उन्होंने कहा कि बार-बार अपील के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा, जिसके कारण वे सड़क पर उतरने को मजबूर हो गई हैं।

कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वेतन का भुगतान होने तक यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

गेट बंद कर जताया आक्रोश

गुरुवार को निगम मुख्यालय के दोनों गेट बंद कर दिए गए, जिससे आने-जाने वालों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर 2 बजे तक धरना जारी रहा। इस दौरान निगम मुख्यालय का कामकाज ठप रहा। प्रदर्शन में शामिल कर्मियों ने स्पष्ट कहा कि वेतन न मिलने की समस्या को जल्द से जल्द हल करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि नगर निगम चलाने में व्यर्थ है तृणमूल बोर्ड

इस विषय पर आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर और जितेंद्र तिवारी ने कहा है कि आसनसोल नगर निगम चलाने में व्यर्थ है आसनसोल नगर निगम की तृणमूल बोर्ड को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए अभी दुर्गा पूजा का समय है और कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है इसी तरह से नगर निगम की देखरेख चल रही हैं।

मेयर का जवाब: “दो महीने का भुगतान हुआ, बाकी जल्द मिलेगा”

वहीं, दूसरी तरफ आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से जब इस विषय पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि दो महीने का वेतन पहले ही दे दिया गया है, जबकि दो महीने का वेतन बकाया है। मेयर ने भरोसा दिलाया कि शेष वेतन भी जल्द भुगतान कर दिया जाएगा।

मेयर ने प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह से धरना देने से कोई लाभ नहीं होगा। उन्होंने कहा, “जैसे ही पैसा आएगा, हम तुरंत कर्मचारियों को भुगतान कर देंगे। धरना देने से स्थिति नहीं बदलेगी। सभी कर्मचारियों को उनका वेतन दिया जाएगा।”

आसनसोल नगर निगम 4 महीने से वेतन न मिलने पर निर्मल साथी स्वस्थ  कर्मियों का विरोध, मेयर ने कहा- “दो महीने का भुगतान हो चुका, बाकी जल्द मिलेगा”

आसनसोल नगर निगम 4 महीने से वेतन न मिलने पर निर्मल साथी स्वस्थ  कर्मियों का विरोध, मेयर ने कहा- “दो महीने का भुगतान हो चुका, बाकी जल्द मिलेगा”

आंदोलन ने दिलाई समस्या की ओर ध्यान

गुरुवार को हुए इस विरोध प्रदर्शन से यह साफ हो गया कि कर्मचारियों में वेतन न मिलने को लेकर गहरा असंतोष है। चार महीने से भुगतान न होने के कारण कर्मियों का गुस्सा अब सड़कों पर आ गया है। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से ईमानदारी से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन लगातार देरी से वेतन भुगतान उनके परिवार पर भारी पड़ रहा है।

इस धरने ने प्रशासन को एक बड़ा संदेश दिया है कि बकाया वेतन की समस्या का त्वरित समाधान ज़रूरी है।

निगम मुख्यालय में हलचल, प्रदर्शन से कामकाज प्रभावित

नगर निगम के बाहर हुए इस धरने से पूरे परिसर में हलचल रही। कर्मचारियों का यह प्रदर्शन प्रशासन पर दबाव बनाने के साथ-साथ आम नागरिकों का ध्यान भी खींच रहा है। प्रदर्शनकारियों की नाराज़गी और मेयर के बयान से यह साफ है कि समस्या का समाधान जल्द करने की कोशिश की जाएगी।


Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks · winandoffice

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading