PUNJABI POST

News & Media

Poltical News जमुरिया टाउन हॉल मैदान में तृणमूल की जवाबी सभा, भाजपा की रैली के बाद शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

जिस स्थान पर हाल ही में भाजपा ने सभा का आयोजन किया था और जहां विरोधी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी पहुंचे थे, उसी जमुरिया टाउन हॉल मैदान में अब तृणमूल कांग्रेस जवाबी सभा करने जा रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश के बाद तृणमूल ने उसी स्थान पर शक्ति प्रदर्शन की रणनीति बनाई है।

शुक्रवार दोपहर 3 बजे जमुरिया टाउन हॉल में “बंगाल-विरोधी भाजपा अधीनस्थ केंद्र सरकार की SIR की साजिश” के खिलाफ विरोध सभा का आयोजन किया जाएगा। इस सभा में राज्य के परिवहन मंत्री स्नेहाशिष चक्रवर्ती और माननीय कानून मंत्री मलय घटक शामिल होंगे। इसके साथ ही पश्चिम बर्धमान जिले के तृणमूल कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

बताया गया है कि इस जवाबी रैली में तृणमूल कांग्रेस की ओर से भाजपा पर तीखा हमला किया जाएगा। इससे पहले जमुरिया में आयोजित भाजपा की सभा में शुभेंदु अधिकारी ने सत्ता पक्ष पर जमकर निशाना साधा था। अब उसी के जवाब में तृणमूल कांग्रेस उसी मैदान से हुंकार भरने की तैयारी में है।

2026 के विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही जिले की राजनीति गरमाने लगी है। सभी स्तरों पर राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है और जमुरिया इसका नया केंद्र बनता जा रहा है।

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading