पंचायत समिति के पीडब्ल्यूडी कर्माध्यक्ष उदीप सिंह के आवास से राशन का चावल-गेहूं, कंबल और तिरपाल बरामद।

पंचायत समिति के पीडब्ल्यूडी कर्माध्यक्ष उदीप सिंह के आवास से राशन का चावल-गेहूं, कंबल और तिरपाल बरामद
जामुड़िया : गुरुवार देर रात जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के जामुड़िया पंचायत समिति के पीडब्ल्यूडी कर्माध्यक्ष तथा पड़ाशिया क्षेत्र के तृणमूल नेता उदीप सिंह के कब्जे वाले ईसीएल आवास से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए सरकार द्वारा आवंटित बड़ी संख्या में कंबल, राहत सामग्री के तिरपाल तथा राशन का चावल और गेहूं बरामद किया गया।
जा

पंचायत समिति के पीडब्ल्यूडी कर्माध्यक्ष उदीप सिंह के आवास से राशन का चावल-गेहूं, कंबल और तिरपाल बरामद
नकारी के अनुसार, विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन के बाद जामुड़िया के पड़ाशिया इलाके में ईसीएल के आवास पर कब्जा कर रहने वाले तृणमूल नेता एवं कर्माध्यक्ष उदीप सिंह आवास में ताला लगाकर परिवार सहित वहां से चले गए थे।
बताया जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय भाजपा नेताओं को खबर मिली कि उदीप सिंह के कब्जे वाले दो आवासों में से एक में बड़ी मात्रा में कंबल और तिरपाल जमा कर रखे गए हैं। इसके बाद भाजपा नेताओं ने कोलियरी प्रबंधन से संपर्क किया। गुरुवार शाम जामुड़िया थाना के केंदा फांड़ी की पुलिस, अर्धसैनिक बल तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी में कोलियरी प्रबंधन ने आवास का ताला खुलवाया।
ताला खुलते ही वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हैरान रह गए। आवास के अंदर से सैकड़ों कंबल, तिरपाल, कपड़े तथा राशन का चावल और गेहूं बरामद हुआ। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई और उन्होंने प्रशासन से उदीप सिंह की गिरफ्तारी की मांग की।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने बरामद कंबल और तिरपाल सहित अन्य सामान को जब्त कर लिया है।


















Leave a Reply