Satrughan Sinha Injured:आसनसोल उत्सव में पहुंचे सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के पैर में चोट — फिर भी खड़े होकर दिया संबोधन, बोले “आसनसोल मेरा घर है”

Satrughan Sinha Injured:आसनसोल उत्सव में पहुंचे सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के पैर में चोट — फिर भी खड़े होकर दिया संबोधन, बोले “आसनसोल मेरा घर है”
आसनसोल: रविवार देर शाम आसनसोल उत्सव के कार्यक्रम में पहुंचे आसनसोल के सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के पैर में चोट लग गई। इसके बावजूद उन्होंने मंच पर पूरे उत्साह के साथ खड़े होकर संबोधित किया। कार्यक्रम में मौजूद मंत्री मलय घटक ने उन्हें बैठकर बात करने का सुझाव दिया, लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा ने स्पष्ट कहा कि “मैं आसनसोल की जनता, जो मेरा घर है, उसे खड़े होकर ही पूरी ऊर्जा के साथ संबोधित करूंगा।”
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह उत्सव के ओपनिंग सेरेमनी में शामिल नहीं हो सके क्योंकि उस समय वह मुंबई में थे। उन्होंने बताया कि हाल के समय में कई मशहूर कलाकार इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। उन्होंने असरानी, सतीश कुमार, धर्मेंद्र सहित अन्य कलाकारों का ज़िक्र करते हुए कहा कि इसी वजह से वह ओपनिंग सेरेमनी में नहीं आ सके।
सांसद ने कहा कि आसनसोल उत्सव ने शहर में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। 2013 में इसकी शुरुआत हुई थी और अब यह कार्यक्रम लगातार ऊंचाइयों को छूते हुए बेहद लोकप्रिय हो चुका है। उन्होंने कार्यक्रम की बढ़ती लोकप्रियता पर खुशी व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने मंत्री मलय घटक को अपना “पॉलिटिकल गार्जियन” भी बताया। उनके इस बयान ने कार्यक्रम के माहौल को और खास बना दिया।
शत्रुघ्न सिन्हा के पैर में चोट के बावजूद मंच पर खड़े होकर दिए गए ऊर्जावान संबोधन को वहाँ मौजूद दर्शकों और समर्थकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने तालियों और जयकारों के साथ उनका अभिवादन किया।






Discover more from PUNJABI POST
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













Leave a Reply