सप्रा फाउंडेशन की पहल, आसनसोल में आयोजित हुआ एक दिवसीय नृत्य महोत्सव।

सप्रा फाउंडेशन की पहल, आसनसोल में आयोजित हुआ एक दिवसीय नृत्य महोत्सव
आसनसोल स्थित रवींद्र भवन में सप्रा फाउंडेशन के तत्वावधान में कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पश्चिम बर्धमान जिले के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ कोलकाता से आई कुल 12 नृत्य अकादमियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर सभी प्रतिभागी कलाकारों ने अपनी नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत की झलक पेश की। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया और माहौल को सांस्कृतिक रंग में रंग दिया।
कार्यक्रम के आयोजक प्रमोद सप्रा एवं नीलम सप्रा ने बताया कि उनका ‘हैरिटेज’ नामक स्कूल शिक्षा के साथ-साथ कला और संस्कृति के विकास पर भी कार्य करता है। उन्होंने कहा कि शिल्पांचल के ग्रामीण क्षेत्रों तक सांस्कृतिक गतिविधियों को पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रही है और यह आयोजन उसी प्रयास का हिस्सा है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सप्रा फाउंडेशन द्वारा इससे पहले ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया था, जहां महिलाओं को स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। आयोजकों का कहना है कि आधुनिक सुविधाओं के बावजूद कई क्षेत्रों में लोगों की जीवनशैली और सोच अब भी पारंपरिक बनी हुई है।
सप्रा फाउंडेशन का मानना है कि इस तरह के आयोजनों के माध्यम से लोगों को जोड़कर उनकी जीवनशैली और सोच में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है, और संस्था इस दिशा में लगातार प्रयासरत है।





Discover more from PUNJABI POST
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













Leave a Reply