Asansol Shootout: हिरापुर थाना क्षेत्र में हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार।

Asansol Shootout: हिरापुर थाना क्षेत्र में हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
Shootout आसनसोल के हिरापुर थाना अंतर्गत करिमडांगा इलाके में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। शनिवार शाम डीसी मोहम्मद सना अख्तर ने पत्रकार वार्ता कर इस पूरे मामले की जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह करिमडांगा इलाके में मोहम्मद सबरुद्दीन को गंभीर रूप से क्षत-विक्षत हालत में बरामद किया गया था। उसके शरीर पर बुलेट इंज्यूरी के निशान थे। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जांच में जुटी हिरापुर थाना पुलिस ने मृतक के दो रिश्तेदारों सहित एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह मामला पारिवारिक संपत्ति विवाद से जुड़ा हुआ है। डीसी मोहम्मद सना अख्तर ने कहा कि मृतक के दो भाइयों ने इस साजिश को रचा था और दोनों भाइयों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
पुलिस ने जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत की मांग की जाएगी। मामले की जांच तेज कर दी गई है।





Discover more from PUNJABI POST
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













Leave a Reply