आसनसोल–दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट में महिला तस्करी व फर्जी दस्तावेजों का मामला उजागर, घटना रेडलाईट एरिया से जुड़ी छोटन गिरफ्तार

आसनसोल–दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट में महिला तस्करी व फर्जी दस्तावेजों का मामला उजागर, घटना रेडलाईट एरिया से जुड़ी छोटन गिरफ्तार
आसनसोल–दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत सलानपुर थाना क्षेत्र से महिला तस्करी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के एक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को आसनसोल अदालत में पेश किया है।
पश्चिम बंगाल में SIR को लेकर राजनीतिक घमासान के बीच यह मामला सामने आया है, जिसमें बांग्लादेशी महिलाओं के अवैध रूप से भारतीय दस्तावेज तैयार कराने के आरोप लगे हैं। पुलिस दस्तावेजों और जांच रिपोर्ट के अनुसार, सलानपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि बांग्लादेश की निवासी महिला मोयना सेन उर्फ कोली अवैध रूप से भारत में रह रही थी।
जांच में सामने आया है कि महिला ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड और भारतीय पासपोर्ट हासिल किया। पुलिस का आरोप है कि इस पूरे मामले में छोटन सेन नामक व्यक्ति ने उसकी मदद की। दस्तावेजों के मुताबिक, छोटन सेन ने अपने चाचा-चाची के नाम का गलत इस्तेमाल कर महिला के फर्जी कागजात तैयार करवाए।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी छोटन सेन पहले से शादीशुदा था, इसके बावजूद वह महिला के साथ नियामतपुर इलाके में रह रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मोयना सेन मूल रूप से बांग्लादेश की निवासी है और अवैध रूप से भारत आई थी। बाद में उसने बिचौलियों के जरिए कई सरकारी दस्तावेज बनवाए और वर्ष 2022 में भारतीय पासपोर्ट भी हासिल कर लिया।
पुनः जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि महिला फिलहाल अपने बताए गए पते से फरार है और उसका मोबाइल फोन बंद है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सलानपुर थाने में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी छोटन सेन को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है, जबकि फरार महिला की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की।





Discover more from PUNJABI POST
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













Leave a Reply