US News जिनपिंग, पुतिन और किम जोंग एक मंच पर, ट्रंप ने लगाया साजिश का आरोप

US News जिनपिंग, पुतिन और किम जोंग एक मंच पर, ट्रंप ने लगाया साजिश का आरोप
बीजिंग। अमेरिका और उसके विरोधी देशों के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है। मंगलवार देर रात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन, रूस और उत्तर कोरिया पर अमेरिका के खिलाफ साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया।
US News Trump ने लगाया आरोप
दरअसल, बीजिंग में द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के 80 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक भव्य सैन्य परेड का आयोजन किया गया। इस मौके पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन एक साथ मंच साझा करते नजर आए।
परेड में चीन ने आधुनिक हथियारों को देख बौखलाए Trump
परेड में चीन ने आधुनिक हथियारों और अपनी सैन्य क्षमता का व्यापक प्रदर्शन किया। इसे चीन द्वारा वैश्विक मंच पर अपनी ताकत दिखाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
ट्रंप ने अमेरिका के ख़िलाफ़ साजिश रचने का लगाया आरोप
ट्रंप ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह अमेरिका के खिलाफ एक “गुप्त रणनीति” का हिस्सा है। उन्होंने तीनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग को अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया।
अमेरिका और चीन-रूस-उत्तर कोरिया गठजोड़ के बीच टकराव और ज्यादा।
बीजिंग में आयोजित इस परेड ने न केवल एशिया बल्कि वैश्विक राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि अमेरिका और चीन-रूस-उत्तर कोरिया गठजोड़ के बीच आने वाले समय में टकराव और तेज हो सकता है।





Discover more from PUNJABI POST
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













Leave a Reply