PUNJABI POST

News & Media

US News : व्हाइट हाउस के एक हिस्से को तोड़ा जा रहा, डोनाल्ड ट्रंप के ‘सपनों का’ शानदार बॉलरूम बनेगा — खर्च 17,595,94,3600 रुपये!

US News व्हाइट हाउस के एक हिस्से को तोड़ा जा रहा, डोनाल्ड ट्रंप के ‘सपनों का’ शानदार बॉलरूम बनेगा — खर्च 17,595,94,3600 रुपये!

US News व्हाइट हाउस के एक हिस्से को तोड़ा जा रहा, डोनाल्ड ट्रंप के ‘सपनों का’ शानदार बॉलरूम बनेगा — खर्च 17,595,94,3600 रुपये!

US News व्हाइट हाउस के एक हिस्से को तोड़ा जा रहा, डोनाल्ड ट्रंप के ‘सपनों का’ शानदार बॉलरूम बनेगा — खर्च 17,595,94,3600 रुपये!

US News व्हाइट हाउस के एक हिस्से को तोड़ा जा रहा, डोनाल्ड ट्रंप के ‘सपनों का’ शानदार बॉलरूम बनेगा — खर्च 17,595,94,3600 रुपये!

वॉशिंगटन। अमेरिका के  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को घोषणा की कि व्हाइट हाउस में एक नया भव्य बॉलरूम बनाया जा रहा है। इस परियोजना पर लगभग 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 17,595,94,3600 रुपये) खर्च किए जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस के एक हिस्से को तोड़कर इस बॉलरूम का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा — “मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि व्हाइट हाउस में एक नया, विशाल और सुंदर बॉलरूम बनने जा रहा है। इसे मुख्य इमारत से अलग बनाया जा रहा है और इसके साथ व्हाइट हाउस के पूर्वी हिस्से का आधुनिकीकरण भी किया जा रहा है। काम पूरा होने के बाद व्हाइट हाउस पहले से कहीं ज्यादा भव्य नजर आएगा।”

ट्रंप के मुताबिक, पिछले 150 वर्षों से अमेरिकी राष्ट्रपतियों का सपना था कि व्हाइट हाउस में एक बड़ा बॉलरूम बनाया जाए, जहां राजकीय समारोह, डिनर पार्टी और विदेशी प्रतिनिधियों के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा सकें। उन्होंने दावा किया कि यह परियोजना अमेरिकी करदाताओं के पैसे से नहीं बल्कि निजी निवेश से पूरी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, 90,000 वर्गफुट क्षेत्रफल में फैले इस बॉलरूम में करीब 650 मेहमानों के बैठने की व्यवस्था होगी। वहीं, निर्माण कार्य के दौरान अमेरिकी सीक्रेट सर्विस पूरे इलाके की सुरक्षा पर नजर रखेगी।

इस परियोजना की झलक पहले ही जुलाई में देखने को मिली थी, जब व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने संकेत दिया था कि सितंबर से बॉलरूम निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, जिसकी लागत करीब 1,500 करोड़ रुपये होगी।

ट्रंप इससे पहले भी व्हाइट हाउस परिसर में दो 88 फीट ऊंचे अमेरिकी झंडे लगवा चुके हैं, जिन पर करीब 50,000 डॉलर की लागत आई थी।

 

 

 


Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading