आसनसोल संस्कृति उत्सव व फिल्म फेस्टिवल 2026 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस 26 से 29 जनवरी रविन्द्र भवन में आयोजन: जितेंद्र तिवारी, पूर्व मेयर आसनसोल ।

आसनसोल संस्कृति उत्सव व फिल्म फेस्टिवल 2026 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस 26 से 29 जनवरी रविन्द्र भवन में आयोजन: जितेंद्र तिवारी, पूर्व मेयर आसनसोल
कल्चरल एंड लिटररी फोरम की ओर से आसनसोल संस्कृति उत्सव और फिल्म फेस्टिवल 2026 को लेकर एक पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान आसनसोल के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी और संस्कृति जगत से जुड़े कई लोग मौजूद रहे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जितेंद्र तिवारी ने बताया कि पिछले वर्ष आसनसोल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया था। इस बार उसी को आगे बढ़ाते हुए “आसनसोल संस्कृति उत्सव और फिल्म फेस्टिवल 2026” आयोजित किया जा रहा है, जो 26 जनवरी से शुरू होकर 29 जनवरी तक चलेगा।
उन्होंने कहा कि इस उत्सव के दौरान बांग्ला, हिंदी और उर्दू फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ-साथ लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।
जितेंद्र तिवारी ने बताया कि संस्कृति जगत से जुड़े कुछ लोगों ने इस कार्यक्रम को दोबारा आयोजित करने का अनुरोध किया था, इसी कारण इसे फिर से किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम में प्रवेश पास के माध्यम से होगा।
उन्होंने जानकारी दी कि इस बार कार्यक्रम स्थल पर सालीजानंद का सेल्फी पॉइंट भी बनाया जाएगा।





Discover more from PUNJABI POST
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













Leave a Reply