बरसात के पानी से डूबने वाले गांव को बचाने के लिए विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने किया लघु बांध का शिलान्यास।

बरसात के पानी से डूबने वाले गांव को बचाने के लिए विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने किया लघु बांध का शिलान्यास
पांडवेश्वर विधानसभा अंतर्गत दुर्गापुर फरीदपुर प्रखंड के जामगढ़ा गांव में वर्षों से बरसात के पानी की गंभीर समस्या बनी हुई थी। तेज बारिश के दौरान गांव से होकर कमर तक पानी बहता था, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
एक वर्ष पहले भारी वर्षा की एक सुबह ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए विधायक ने समाधान का आश्वासन दिया था। ममता बनर्जी की प्रेरणा से उसी के तहत अब करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से गांव में हाइड्रेन का निर्माण किया जा रहा है। इसी कड़ी में विधायक ने आज इस लघु बांध (चेक डैम) का शिलान्यास किया।

बरसात के पानी से डूबने वाले गांव को बचाने के लिए विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने किया लघु बांध का शिलान्यास
चेक डैम के निर्माण से गांव में जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान होगा। साथ ही, इसमें पानी जमा होने से गांव के युवा मछली पालन कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
इस मौके पर विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने कहा कि जामगढ़ा गांव में हाइड्रेन और चेक डैम का निर्माण उनका लंबे समय से सपना था। उन्होंने कहा कि वे हमेशा आम लोगों के साथ थे, हैं और आगे भी रहेंगे। विधायक ने बताया कि बरसात की एक सुबह उन्हें फोन आया था कि गांव पूरी तरह डूब गया है। उसी दिन उन्होंने संकल्प लिया था कि इस गांव को बचाना है, और आज वह सपना पूरा हो रहा है।





Discover more from PUNJABI POST
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













Leave a Reply